कस्टमाइज्ड रूफटॉप सोलर किट्स लॉन्च, कुछ घंटों में हो जाएगा इंस्टॉल
चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित हरटेक सोलर ने अपनी कस्टमाइज्ड रूफटॉप सोलर किट्स को लॉन्च किया है। इनको 5-10 केडब्ल्यूपी प्लग-एंड-प्ले किट के रूप में डिजाइन किया गया है जो कुछ दिनों के बजाय कुछ घंटों में ही इंस्टाल कर चालू किया जा सकता है। हरटेक सोलर द्वारा कस्टमाइज की गई इन स्माॅल स्केल सोलर सॉल्यूशंस से कनाल हाउस, हाउसिंग सोसायटी, नर्सिंग होम्स, छोटी दुकानों, होटल और एमएसएमई को व्यापक लाभ होगा। हरटेक सोलर के फाउंडर डायरेक्टर सिमरप्रीत सिंह ने कहा कि एक कनाल घर के लिए एक सामान्य 5-केडब्ल्यूपी सोलर किट बिजली की 20 यूनिट का उत्पादन कर सकती है, जो 10 पंखों, तीन लैपटॉप, तीन टीवी, एक एयर कंडीशनर, एक रेफ्रिजरेटर, 10 सीएफएल रोशनी, 10 एलईडी बल्बों और यहां तक कि एक माइक्रोवेव ओवन और और 1-एचपी वॉटर पंप तक को चलाने के लिए पर्याप्त है। हरटेक ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हरटेक सिंह ने बताया कि सोलर सिस्टम की लागत और खर्च आप तीन साल और चार महीने में निकाल सकते हैं।