पुलिसवाले की बाजू और लात में फ्रैक्चर आया है।
चंडीगढ़। सेक्टर-3940 डिवाइडिंग रोड पर चंडीगढ़ पुलिस ने नाका लगाया था। वहां एक पुलिसवाले ने जब बाइक पर ट्रिपलिंग कर जा रहे लड़कों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। इससे उसकी दाहिनी बाजू और दाहिनी लात में फ्रैक्चर आ गया है। घायल पुलिसवाले की पहचान रामपाल के रूप में हुई है। हादसे के बाद दो लड़के मौके से भाग गए जबकि एक लड़के को मौके पर ही पकड़ लिया गया। लड़के को भी चोट लगी थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।