पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंडीगढ़ में हिमाचल को उसका वाजिब हिस्सा दिलाया जाए: राणा

चंडीगढ़ में हिमाचल को उसका वाजिब हिस्सा दिलाया जाए: राणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश को उसका वाजिब हिस्सा दिलाने के सुजानपुर के विधायक व सर्व कल्याणकारी संस्था के चेयरमैन राजेंद्र राणा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चिट्‌ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चंडीगढ़ में प्रदेश का वाजिब हक लेने के लिए केंद्र पर दबाव बनाए और आवश्यक होने पर अदालत का दरवाजा भी खटखटाए। राजेंद्र राणा ने चंडीगढ़ के प्रशासक व राज्यपाल वीपी बदनोर को भी इसके लिए अलग से पत्र लिखकर चंडीगढ़ पर हिमाचल की दावेदारी जताई है। राजेंद्र राणा ने कहा कि अगर हिमाचल प्रदेश सरकार चंडीगढ़ में हिमाचल का हिस्सा लेने में नाकाम रहती है तो सर्व कल्याणकारी संस्था हिमाचली हित में संघर्ष का रास्ता अख्तियार करने से गुरेज नहीं करेगी और इसके लिए जन आंदोलन भी खड़ा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहले पंजाब , हरियाणा और हिमाचल एक ही भाग था और जब ये अलग हुए तो हिमाचल को चंडीगढ़ में उसका वैधानिक हिस्सा नहीं मिला। बीबीएमबी में हिमाचल 45 करोड़ की राॅयल्टी का दावा करता है और हिमाचल बीबीएम बोर्ड में 7.19 फ़ीसदी हिस्से की मांग भी लगातार कर रहा है। सितंबर, 2011 में सुप्रीम कोर्ट हिमाचल के हक में फैसला सुना चुकी है। प्रदेश सरकार चंडीगढ़ में हिमाचल को उसका वाजिब हिस्सा दिलाने के लिए खुलकर आगे आती है तो वह स्वयं व उनकी संस्था इस मुद्दे पर पूरा सहयोग करेगी।

राजेंद्र राणा

खबरें और भी हैं...