चंडीगढ़ | शुक्रवार को सेक्टर-17 के नीलम थियेटर में ओपी शर्मा ने मैजिकल शो की शुरुआत की। पहले दिन उन्होंने बच्ची को हवा में उड़ाया तो हवा में ही गिलास को बिना पकड़े उसमें कोल्ड ड्रिंक डाल दी।
नर्सेज वीक के तहत मेडिटेशन कैंप
चंडीगढ़ | फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन यानी 12 मई को इंटरनेशनल नर्सेज डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। ईएसआईसी नर्सेज वेलफेयर यूनियन, चंडीगढ़ की ओर से भी नर्सेज वीक मनाया गया। इसके तहत केट काटा गया और मेडिटेशन कैंप का आयोजन किया गया। मेडिटेशन कैंप मरीजों और नर्स के लिए करवाया गया था। इसमें जालंधर से आए डॉक्टर वर्मा ने मेडिटेशन के लाभों के बारे में सबको बताया।
पीयू ने रिज़ल्ट किए घोषित
चंडीगढ़ | पंजाब यूनिवर्सिटी ने एमफिल डिफेंस स्ट्रेटेजिक स्टडीज फर्स्ट सेमेस्टर, मास्टर इन पब्लिक हेल्थ थर्ड सेमेस्टर, बी वोकेशनल मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी थर्ड सेमेस्टर, बीकॉम एलएलबी ऑनर्स थर्ड सेमेस्टर, एलएलबी ऑनर्स थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह सभी एग्जाम दिसंबर 2017 में लिए गए थे। रिजल्ट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
पर्स वापस करने पर चौकीदार सम्मानित
चंडीगढ़ | सेक्टर-61 में रहने वाले गुरमीत सिंह ढिल्लों की वाइफ का पर्स वापस लौटने पर चौकीदार तेजपाल को सम्मानित किया गया। ढिल्लो की वाइफ सेक्टर-61 में ही अपनी फ्रेंड के पास गई थी लेकिन वापस आते वक्त उनका पर्स वहीं गिर गया। रात को तेजपाल जो चौकिदार हैं को ये पर्स मिला जिसमें आधार कार्ड और करीब 28 हजार रुपए थे। तेजपाल ने ये पर्स वापस लौटा दिया। इस पर यहां के रेजिडेंट्स ने उनको सम्मानित किया और पांच सौ रुपए भी दिए।