पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक मैनेजर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

बैंक मैनेजर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेशों पर बैंक मैनेजर समेत तीन के खिलाफ धारा 409 यानी भरोसे में लेकर धोखा देना और 120 बी यानी साजिश के तहत क्राइम करना के तहत केस दर्ज किया है। मामले में थाना पुलिस ने जांच शुरू करके फाइलें चेक करनी शुरू कर दी हैं। पुलिस के मुताबिक लुधियाना के रहने वाले वरिंदर सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसके तहत इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक स्थित आंध्रा बैंक के मैनेजर उज्जवल सिंह, बद्दी के निशांत कुमार और मनीमाजरा के सुनील बंसल ने उनके लोन अकाउंट में क्रेडिट लोन लिया और फिर उसे अन्य को ट्रांसफर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि कितना अमाउंट ट्रांसफर किया गया है इसकी जांच की जा रही है। लोन काे टुकड़ों में ट्रांसफर किया गया है।

खबरें और भी हैं...