पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीयू के 80 स्टूडेंट जाएंगे विदेश समर ट्रेनिंग को

पीयू के 80 स्टूडेंट जाएंगे विदेश समर ट्रेनिंग को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीयू के अलग-अलग डिपार्टमेंट से करीब 80 स्टूडेंट्स इस बार ऑस्ट्रेलिया, यूएसए आदि की यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग के लिए जाएंगे। इन यूनिवर्सिटीज ने एक से लेकर 3 सप्ताह तक की ट्रेनिंग पीयू स्टूडेंट्स को स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत ऑफर की थी। इसमें से ज्यादातर ने 2 हफ्ते वाली ट्रेनिंग को चुना है। यह कहना था डीन इंटरनेशनल दीप्ति गुप्ता का। शुक्रवार को एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में यूनिवर्सिटी के फ्यूचर प्लान को साझा किया। यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग कर रहे दूअंग यू एयू, जीन पॉल, जर्मन फाहे, जैक च्यू के बारे में भी बताया गया जो पहली बार यहां एक समेस्टर पढ़ने के लिए आए हुए हैं। इनमें से दो स्टूडेंट काॅन्फ्रेंस में मौजूद थे। वह सिडनी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया से आए हैं। इसी यूनिवर्सिटी में यूआईईटी का एक स्टूडेंट ट्रेनिंग के लिए गया हुआ है। इस समय करीब 500 इंटरनेशनल स्टूडेंट्स पीयू कैंपस और इससे एफिलिएटेड शहर के कॉलेजों में पढ़ रहे हैं।

विदेशी स्टूडेंट्स के लिए क्राइटेरिया और गाइडलाइंस

कुल सीटों से 10 परसेंट सीटें एनआरआई या फिर इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व हैं।

कॉलेज ट्रिक एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर स्टूडेंट्स को एडमिशन मिल सकता है। नॉन इंग्लिश स्पीकिंग देशों के लिए टॉफेल और आईलेट्स का स्कोर दिखाना भी जरूरी है।

यूआईईटी, यूआईसीईटी, रीजनल सेंटर्स में इंजीनियरिंग कोर्सेज में एनआरआई कोटा के एडमिशन डायरेक्ट एडमिशन स्टूडेंट्स अब्रॉड स्कीम के जरिये होते हैं। यह केंद्र सरकार करती है।

एक बार एनआरआई के तौर पर अंडर ग्रेजुएट लेवल पर एडमिशन लेने वाला कैंडिडेट पोस्ट ग्रेजुएट में भी एनआरआई कैटेगरी में ही रहेगा।

विदेशी या एनआरआई स्टूडेंट को अपनी पढ़ाई के लिए समानता का सर्टिफिकेट लाना होगा

आई सीएसएसआर, एमएचआरडी आदि से स्कॉलरशिप प्राप्त स्टूडेंट का एडमिशन डाइरेक्ट होगा। उनको पीएचडी या एमफिल का एंट्रेंस टेस्ट नहीं देना होगा।

खबरें और भी हैं...