पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रमजान के महीने का पहला जुमा...

रमजान के महीने का पहला जुमा...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। रमजान के पहले जुमा पर मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही। बड़ी संख्या में लोग दोपहर की नमाज में मस्जिद में पहुंचे। नमाज के बाद लोगों ने खरीदारी भी की। सेक्टर-20 जामा मस्जिद के बाहर ग्राउंड में बड़ी संख्या में दुकानें सजाई गईं। हर प्रकार के घरेलू सामान और खाने-पीने से लेकर कपड़े व अन्य सामान की लोगों ने खरीदारी की। नमाज के बाद लोगों ने अपने घरों में उपयोग होने वाली चीजों की खरीदारी की। मौलाना अजमल खां ने कहा कि रमजान की हर घड़ी पवित्र और नेकियों से भरी हुई है। लेकिन रमजान में जब जुमा का दिन आता है तो पवित्रता और बढ़ जाती है। ऐसा लगता है जैसे नूर और रहमत का संगम हो गया हो।

खबरें और भी हैं...