पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 21 दिन में एप्लीकेंट्स को मिलेंगे नो प्रॉफिट नो लॉस पर मकान

21 दिन में एप्लीकेंट्स को मिलेंगे नो प्रॉफिट-नो लॉस पर मकान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने आउस्टी स्कीम को फाइनल कर दिया है। कई बार लोगों से सुझाव और ऑब्जेक्शन लेने के बाद अब 160 एप्लीकेंट्स को अलॉटमेंट करने का प्रोसेस लगभग पूरा हो गया है। इसके लिए हाउसिंग बोर्ड ने लोगों से दोबारा से ऑब्जेक्शन मंगवाई हैं जिसमें लोगों को कहा गया है कि इन एप्लीकेंट्स को अलग-अलग सेक्टरों में हाउस अलॉट किए जा रहे हैं। अगर किसी को कोई ऑब्जेक्शन हो तो वे 21 दिन में बोर्ड को बता सकता है। 21 दिन के बाद एप्लीकेंट्स को मकान मिल जाएंगे। चंडीगढ़ में जिन लोगों की जमीनें एक्वायर की गई थी उनके लिए ये आउस्टी स्कीम चंडीगढ़ प्रशासन ने तैयार की थी। इसमें एक ही जमीन पर कई लोगों ने हाउसिंग बोर्ड से मकान अलॉट करने को लेकर अप्लाई कर दिया था। जिसके चलते काफी दिन इस स्कीम को फाइनल होने में लग गए थे। इस स्कीम के तहत एप्लीकेंट्स को मकान नंबर पहले ही अलॉट किए जा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...