चंडीगढ़ | क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को इंस्पेक्टर अमनजोत की अगुवाई में नाबालिग समेत 6 को गिरफ्तार कर 8 स्नैचिंग व 4 वाहन चोरी के केस सॉल्व किए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान मनोज कुमार, रिंकू, याद राम, काकू राम और धनास के रहने वाले संजय के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी बीते कुछ समय से शहर में सक्रिय थे।