पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट जेवियर्स स्कूल 7 विकेट से जीता

सेंट जेवियर्स स्कूल 7 विकेट से जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सेकंड सेंट जेवियर्स क्रिकेट लीग में मेजबान टीम ने सात विकेट की जीत हासिल करते हुए अजीत कर्म सिंह स्कूल को चारों खाने चित्त कर दिया। सेंट जेवियर्स स्कूल में खेले गए मैच में अजीत कर्म सिंह स्कूल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम का निर्णय सही रहा और उन्होंने 20 ओवरों में सात विकेट पर 114 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनीश ने 33 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली जबकि अजीत ने 30 रन का योगदान दिया। सेंट जेवियर्स स्कूल की ओर से शिवांश ने तीन बल्लेबाजों को चलता किया जबकि रजत ने दो और नेहल ने एक विकेट हासिल किया। जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी सेंट जेवियर्स की टीम ने अच्छी शुरुआत की और टीम ने 14.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। उन्होंने 1/116 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। हर्षित इस जीत के स्टार रहे और उन्होंने 49 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली। वे जीत दिलाकर नाबाद लौटे। अंश ने 14 रन का योगदान दिया। अजीत कर्म सिंह स्कूल की ओर से गगन और साहिबजोत ने एक एक विकेट हासिल किया।

अभय ने दिलाई टेक्नोक्रेट्स को जीत

चंडीगढ़. सेकंड अनित्या क्रिकेट लीग में टेक्नोक्रेट्स ने अभय की पारी की बदौलत जीत हासिल की है। उन्होंने बीएमएल को 120 रन के विशाल अंतर से हराया। मैच में टेक्नोक्रेट्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम का निर्णय सही रहा और उन्होंने 20 ओवरों में आठ विकेट पर 214 रन का स्कोर खड़ा किया। अभय ने 33 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली जबकि प्रभजोत ने 29 रन का योगदान दिया। बीएमएल की ओर से अमित कादियान ने चार विकेट हासिल किए। जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम बीएमएल ने काफी प्रयास किया लेकिन उन्होंने 16 ओवरों में 94 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। तरुण ने 19 और शोभित ने 18 रन बनाए। अभय कौशल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

एआरएस को मिली 6 विकेट से जीत

चंडीगढ़. फ्रेंडशिप क्रिकेट कप में टीम एआरएस ने एचडीएफसी को 6 विकेट से हराकर जीत के क्रम को जारी रखा है। इंडस वैली ग्राउंड में खेले गए मैच में एचडीएफसी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 132 रन का स्कोर खड़ा किया। अक्षय ने 42 रन की पारी खेली जबकि युवराज ने 23 रन का योगदान दिया। एआरएस के लिए विशाल ने दो विकेट लिए जबकि कनुप्रिया ने एक विकेट लिया। जवाब में उतरी टीम एआरएस ने 16.3 ओवरों में चार विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। अंकुर ने 49 रन की पारी खेली जबकि राणा ने 30 रन का योगदान दिया। एचडीएफसी के लिए सूरज ने दो और निशांत ने एक विकेट लिया। विशाल सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खबरें और भी हैं...