पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिद्धिमा को हराकर भारती अंतिम 4 में

रिद्धिमा को हराकर भारती अंतिम-4 में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सीसीसी ढकोली ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारती शर्मा ने गर्ल्स अंडर-11 में रिद्धिमा को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारती ने पहले सेट को 21-19 से जीता जबकि दूसरे सेट में वे 19-21 से हार गईं। तीसरे सेट में भारती ने 21-17 की जीत के साथ मैच खत्म कर दिया। बॉयज अंडर-13 में चैतन्य ने लक्ष्य को 7-15, 15-13, 15-13 से शिकस्त दी जबकि गर्ल्स अंडर-13 में में कनिष्का कालिया ने आविषी सूद को 15-14, 15-6 से हराया। गर्ल्स अंडर-17 क्वार्टर फाइनल में अनुपमा ने याशिका को सीधे सेटों में 21-12, 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में जगह की जबकि अंडर-19 में राशि ने कनिका को 21-15, 21-17 से हराकर अंतिम चार में जगह पक्की की।

खबरें और भी हैं...