पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृष्ण हुड्डा ने बनाई फाइनल में जगह

कृष्ण हुड्डा ने बनाई फाइनल में जगह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. रोड टू जापान नेशनल टैलेंट टेनिस सीरीज में सीएलटीए ट्रेनी कृष्ण हुड्डा ने तीन सेट में जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। डीएलटीए में खेले गए सेमीफाइनल मैच में उन्होंने थर्ड सीड दिवेश गहलोत को 2-1 से हराकर बाहर कर दिया। चंडीगढ़ के टॉप सीड स्टार ने पहले सेट में सिर्फ दो गेम गंवाए और उसके बाद सेट 6-2 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में दिवेश ने कमबैक किया। कृष्ण ने चार गेम जीते जरूर लेकिन वे सेट नहीं जीत सके। कृष्ण को दिवेश ने 4-6 से हराकर मैच बराबर कर दिया। तीसरे सेट में दोनों प्लेयर्स ने 1-1 गेम के साथ मैच को आगे बढ़ाया। मैच 6-6 के स्कोर से बराबर हो गया और नतीजे के लिए टाइब्रेकर का सहारा लिया। कृष्ण ने इसमें गलती नहीं की। उन्होंने 7-2 की जीत के साथ फाइनल में जबह बना ली। अब खिताब के लिए उनका सामना निशांत डबास के साथ होगा।

खबरें और भी हैं...