पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सानिया और वैदेही का विनिंग स्टार्ट

सानिया और वैदेही का विनिंग स्टार्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सेंट स्टीफंस कैरम रैंकिंग टूर्नामेंट में सानिया और वैदेही ने सब-जूनियर गर्ल्स में जीत से आगाज किया है। वैदेही ने अपने पहले मैच में रुहानी को 20-00, 21-00 से हराया। वहीं दूसरी ओर सानिया ने डिंपल पर 4-0, 0-5, 4-0 से जीत हासिल की। गर्ल्स जूनियर सिंगल्स में मरियम ने आयशा को 16-01 से हराया जबकि दूसरा गेम उन्होंने 21-00 से जीता। वुमंस सिंगल्स में संगिनी ममगाईं ने अयशा पर 25-0, 25-10 से जीत हासिल की जबकि वैदेही ममगाईं ने मनीषा को आसानी के साथ 25-00, 25-00 से हराकर चलता किया। गर्ल्स जूनियर सिंगल्स में मरियम ने आयशा को 16-01, 21-00 से हराकर चलता किया जबकि दृष्टि ने प्रीति कुमारी को 13-0, 17-00 से शिकस्त दी। संगिनी और निधि गुप्ता ने भी अपने अपने मैच जीते।

खबरें और भी हैं...