पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिख धर्म पर हमलों के लिए संघ जिम्मेदार: सिख मूवमेंट

सिख धर्म पर हमलों के लिए संघ जिम्मेदार: सिख मूवमेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | यूनाइटेड सिख मूवमेंट के नेताओं डाॅ. भगवान सिंह, कैप्टन चन्नण सिंह और गुरनाम सिंह सिद्धू ने शुक्रवार यहां प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा कि आरएसएस की ओर से मनुवादी एजेंडे के तहत सिख धर्म के इतिहास और सभ्याचार पर सीधे हमले किए जा रहे हैं। चाहे वह स्कूली किताबों से इतिहास हटाने की बात हो या नागपुर की ओर से सिख गुरु साहिबान का नाम तोड़-मरोड़ कर गलत जानकारी छापना हो या सिख हैरिटेज की बात हो जैसे की दयाल सिंह काॅलेज का नाम वंदे मातरम कर दिया गया। अब इससे भी आगे बढ़कर नारायण स्वामी की ओर से गुरु अर्जुन देव जी की बाणी पर सीधा हमला कर दिया गया, जिसमें वो एक वीडियो में गुरु साहिब को भगत बाणी का विरोधी दिखाने के लिए पूरा जोर लगा रहा है।

खबरें और भी हैं...