पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लंगाह ने रेप केस की सुनवाई राज्य से बाहर कराने की मांग याचिका वापस ली

लंगाह ने रेप केस की सुनवाई राज्य से बाहर कराने की मांग याचिका वापस ली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| सीनियर अकाली लीडर सुच्चा सिंह लंगाह ने उनके खिलाफ गुरदासपुर जिला अदालत में विचाराधीन रेप केस मामले की सुनवाई राज्य से बाहर कराए जाने की मांग संबंधी याचिका शुक्रवार को वापस ले ली। इसके बाद हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका में लंगाह ने कहा है कि सुनवाई कर रहे जज का रवैया उनके प्रति भेदभावपूर्ण है। ओपन कोर्ट में उन्हें सुनवाई कर रहे जज ने कहा कि वे इस मामले में उन्हें सजा सुनाएंगे। यही नहीं जज ने उनकी खराब मेडिकल हालात पर भी ध्यान नहीं दिया और कहा कि बीमारी का बहाना कर कोर्ट में पेश होने से बचने का प्रयास किया जा रहा है। कोर्ट में उन्हें अपनी एंजियोग्राफी कराने के निशान भी दिखाने को कहा गया। लंगाह की तरफ कोर्ट में कहा कि इस मामले की सुनवाई के दौरान भी तीन डिस्ट्रिक्ट एटार्नी बदले जा चुके हैं। मौजूदा समय में भी तीन एडीशनल डिस्ट्रिक्ट अटार्नी की स्पेशल टीम इस मामले में उनके खिलाफ पैरवी कर रही है। ऐसे में उन्हें उम्मीद नहीं है कि सुनवाई निष्पक्ष हो सकेगी। पीडि़ता द्वारा कहा जा चुका है कि वीडियो में दिखाई जा रही महिला वह नहीं है।

खबरें और भी हैं...