पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के चुनाव को चुनौती याचिका खारिज

रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के चुनाव को चुनौती याचिका खारिज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खडूर साहिब से सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के चुनाव को चुनौती संबंधी याचिका पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। याची पक्ष की तरफ से पैरवी के लिए किसी वकील के पेश न होने पर हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। हरमिंदर सिंह की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया था कि वे खडूर साहिब संसदीय चुनाव क्षेत्र के मतदाता हैं। चुनावों के दौरान ब्रह्मपुरा ने सिख धर्म से जुड़े चिन्हों व नेशनल फ्लेग का इस्तेमाल किया जिसके चलते उनका निर्वाचन खारिज किया जाए। ब्रह्मपुरा की तरफ से सीनियर एडवोकेट सत्यपाल जैन ने सभी आरोपों को निराधार बताया। दूसरी तरफ से किसी वकील के पेश न होने पर हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।

खबरें और भी हैं...