चंडीगढ़ | प्रदेश में भूमि पैमाइश के कार्य को पारदर्शी व तीव्र बनाने के लिए ई-पैमाइश एप शुरू होगी। ई-पैमाइश एप को एक जून तक हिसार में शुरू की जाएगी। अभी परीक्षण चल रहा है।
नई टोटल सर्वे मशीन व ई-पैमाइश एप के शुरू होने से लोगों को अब भूमि की पैमाइश के लिए लंबे इंतजार और कई तरह के खर्च से मुक्ति मिलेगी। लगभग सात लाख रुपए की नई टोटल सर्वे मशीन से भूमि की तेज गति से मार्किंग व पैमाइश की जा सकती है। ई-पैमाइश एप किसी भी मोबाइल पर इंस्टॉल किया जा सकता है।