पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेट्रोल एक दिन में 31 पैसे, डीजल 26 पैसे महंगा हुआ

पेट्रोल एक दिन में 31 पैसे, डीजल 26 पैसे महंगा हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी/भास्कर न्यूज|नई दिल्ली/चंडीगढ़

रविवार को चंडीगढ़ में डीजल के दाम नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए। डीजल 65.86 रु. प्रति लीटर का हो गया है। कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 26 पैसे महंगा किया। आज एक लीटर पेट्रोल 73.64 रुपए का मिलेगा। जून 2017 से इनके दाम रोजाना तय किए जा रहे हैं। तब से एक दिन में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। कंपनियां इंटरनेशनल बेंचमार्क रेट के हिसाब से दाम तय करती हैं। 24 अप्रैल को पेट्रोल का बेंचमार्क रेट 78.84 डॉलर/बैरल था। अब 7.8% बढ़कर 84.97 डॉलर हो गया है। सरकार एक्साइज घटाने से पहले ही इनकार कर चुकी है।

16 जून 2017 से रोज तय हो रही हैं कीमतें, तब से एक दिन की यह सबसे बड़ी बढ़त

चंडीगढ़ में हफ्तेभर में पेट्रोल 1.70 रुपए और डीजल 1.80 रुपए महंगा हुआ

कंपनियों ने कर्नाटक चुनाव के दाैरान 24 अप्रैल के बाद 19 दिनों तक दाम नहीं बढ़ाए। 12 मई को वोटिंग हुई। 14 मई से कीमतें बढ़नी शुरू हुईं। हफ्तेभर में चंडीगढ़ में पेट्रोल 1.70 रु. और डीजल 1.80 रु. महंगा हुआ।

4 साल में डीजल Rs.19, पेट्रोल Rs.12 महंगा

पिछले चार साल में चंडीगढ़ में डीजल 19 रुपए तो पेट्रोल 12 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। इससे पहले मई 2015 में डीजल 46.84 रुपए प्रतिलीटर, जबकि पेट्रोल 61.37 रुपए प्रतिलीटर था।

देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र और डीजल आंध्र में

पेट्रोल : परभणी (महाराष्ट्र) में सबसे महंगा 85.77 रुपए और पंजिम में सबसे सस्ता 70.26 रुपए लीटर है।

डीजल : हैदराबाद में सबसे महंगा 73.45 रुपए और पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता 63.35 रुपए लीटर है।

चंडीगढ़ में दाम

अब पहले

पेट्रोल 73.64 73.33

डीजल 65.86 65.62

नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के दौरान जब क्रूड के दाम घट रहे थे, सरकार ने 9 बार में पेट्रोल पर Rs.11.77, डीजल पर Rs.13.47 एक्साइज बढ़ाई थी।

खबरें और भी हैं...