पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश के सीएम, पूर्व सीएम व नेता विपक्ष आमने सामने

प्रदेश के सीएम, पूर्व सीएम व नेता विपक्ष आमने-सामने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश में रविवार को सियासत का पारा चढ़ा दिखाई। सीएम खट्‌टर ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह और इनेलो नेता अभय चौटाला को निशाने पर लिया। इधर, चंडीगढ़ में पूर्व सीएम हुड्‌डा ने सीएम खट्टर और अभय चौटाला पर चुटकी ली। करनाल में मनोहर लाल ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की थी, क्योंकि वे उस समय कृषि उत्पादन के लिए बने मुख्यमंत्रियों के कार्य समूह के चेयरमैन थे, लेकिन तक कुछ नहीं किया, केवल किसान नेता सिद्ध करने की हाय-तौबा रखी, परंतु हमने किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट से भी ज्यादा काम किया है।

बंटवारे के जिम्मेदार गांधी: विज

चंडीगढ़ | प्रदेश में अब महात्मा गांधी के सम्मान को लेकर नई राजनीति शुरू हो गई है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज की ओर से देश के बंटवारे और उस वक्त हुए कत्लेआम के लिए महात्मा गांधी को जिम्मेदार बताया है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और नेता प्रतिपक्ष व इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने उन्हें घेरा है। हुड्‌डा ने तो उन्हें पब्लिसिटी के लिए ऐसा करने वाला जोकर कहा है। चौटाला ने देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की।

ढींगरा रिपोर्ट में कुछ नहीं: भूपेंद्र

चंडीगढ़| पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने कोई नहीं जाता है। इसलिए उनका खर्चा नहीं होता। हुड्‌डा ने रविवार को बातचीत में सीएम मनोहर लाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि खिलाड़ियों का अपमान करने वाले गिल्ली-डंडा ही खेलेंगे। उन्होंने कहा कि ढींगरा आयोग की रिपोर्ट में कुछ नहीं है।

इनेलो का जेल भराे नहीं, बस भरो आंदोलन : पूर्व सीएम हुड्‌डा ने एसवाईएल के मामले में कहा कि इनेलो का जेल भराे आंदोलन नहीं, बस भरो आंदोलन है। यदि वे जेल जाएं तो उनसे मिलकर भी आऊंगा।

श्वेत पत्र लाना चाहिए: अभय

चंडीगढ़ | नेता प्रतिपक्ष और इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने सीएम के विदेश दौरे और मंत्रियों को दी जाने वाली ग्रांट पर सवाल उठाए। चौटाला रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अभय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 7 बार विदेश यात्रा की है, जिसका उन्हें श्वेतपत्र जारी कर जनता को बताना चाहिए कि कितनी राशि का निवेश आया, कितनों लोगों को रोजगार मिला।

खबरें और भी हैं...