चंडीगढ़| भारत की प्रमुख क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड के कार्डधारकों की संख्या 6 मिलियन से अधिक पहुंच गई है। हरदयाल प्रसाद, एमडी एवं सीईओ, एसबीआई कार्ड ने कहा कि एसबीआई कार्ड ने सितंबर 2017 और फरवरी 2018 के बीच 6 महीनों में एक मिलियन से अधिक ग्राहकों को जोड़ा है। इस तरह एसबीआई कार्ड ने देश में दूसरी सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी के रूप में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया है और इसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 16 फीसदी तक पहुंच गई है।