पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेक्टर 53 ऑटो गैंगरेप अब डे टू डे चलेगा ट्रायल, आज मजिस्ट्रेट की गवाही

सेक्टर-53 ऑटो गैंगरेप अब डे टू डे चलेगा ट्रायल, आज मजिस्ट्रेट की गवाही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-53 के जंगलों में 22 साल की लड़की से ऑटो में हुए गैंगरेप के मामले में अब रोजाना सुनवाई शुरू हो गई है। सोमवार को इस मामले में नायब तहसीलदार सुरेश कुमार के बयान दर्ज किए गए। सुरेश कुमार ने ही डीसी के निर्देशों पर जेल में जाकर पीड़ित लड़की से आरोपियों की पहचान (टेस्ट आईडेंटिफिकेशन परेड) करवाई थी। तीनों आरोपियों मोहम्मद इरफान, मोहम्मद गरीब और किस्मत अली की तरफ से पेश हुए वकील दान बहादुर ने सुरेश कुमार का क्रॉस एग्जामिनेशन भी किया। इसके अलावा दो पुलिसकर्मियों की भी स्टेटमेंट होनी थी, लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ी। अब मंगलवार को इस केस में पीड़ित के बयान लेने वाले मजिस्ट्रेट जसप्रीत सिंह की गवाही होगी। उनके अलावा गवर्नमेंट हॉस्पिटल सेक्टर-16 की एसएमओ डॉ. स्वाति, काॅन्स्टेबल अशोक कुमार और पेट्रोल पंप के मैनेजर कुलदीप सिंह के बयान होंगे। कुलदीप सिंह ने ही पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर पुलिस को दी थी। इस केस के तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376डी (गैंगरेप) और 506 (धमकाना) के तहत चार्ज फ्रेम हो चुके हैं। इसी महीने केस को स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था, जहां इस केस के रेगुलर ट्रायल करने के लिए कहा गया था।

पीड़ित से आरोपियों की पहचान कराने वाले नायब तहसीलदार के हुए बयान

ये था मामला... मोहाली में रहने वाली लड़की 17 नवंबर 2017 की शाम करीब साढ़े 7 बजे मोहाली जा रही थी। उसने सेक्टर 36/37 लाइट प्वाइंट से ऑटो लिया। ऑटो में दो लड़के पहले से बैठे थे। वे ऑटो को सेक्टर-42 पेट्रोल पंप ले गए, जहां उन्होंने पेट्रोल भरवाया। उन्होंने चौक से यू-टर्न लिया और पंप के सामने पड़ते जंगलों में ऑटो ले गए। यहां तीनों ने रेप किया।

सेक्टर-29 गैंगरेप में सुनवाई... सेक्टर-29 ऑटो गैंगरेप केस में भी सोमवार को सुनवाई थी। कोर्ट ने केस के आईओ को अगली तारीख पर पेश होने के लिए नोटिस किया है। कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि वसीम मलिक पर चल रहे केस को खत्म होने पर क्या किया जा रहा है। इसके अलावा कोर्ट ने केस में सप्लीमेंट्री चालान पेश करने के बारे में भी पूछा है। मामले की अगली तारीख 28 मई तय की गई है।

खबरें और भी हैं...