पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीजन का सबसे गर्म दिन, तापमान 42 डिग्री, अगले 48 घंटों में 2 डिग्री और बढ़ेगा

सीजन का सबसे गर्म दिन, तापमान 42 डिग्री, अगले 48 घंटों में 2 डिग्री और बढ़ेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | बीते दो दिन से चल रहीं गर्म हवाएं सोमवार को भी जारी रहीं। हवाएं इतनी गर्म थीं कि वर्किंग डे होने के बावजूद सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। सेक्टर-39 स्थित मौसम केंद्र की ऑब्जर्वेटरी में 41.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि एयरपोर्ट की ऑब्जर्वेटरी में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि अगले 48 घंटे में तापमान एक से दो डिग्री और बढ़ने की संभावना है। इस बीच ही केव्स चलती रहेंगी। बीच-बीच में तापमान बढ़ने की वजह से आंशिक बादल छा सकते हैं। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। जबकि रविवार रात का न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मंगलवार: आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री

 बुधवार: बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री

 वीरवार : बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री

ऐसे बचें लू से...

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच हवाएं ज्यादा गर्म होती हैं, कोशिश करें बाहर न निकलें। जरूरी हो तो शरीर को ढंककर निकलें

शरीर में पानी की कमी न हो, इसलिए नींबू पानी या सादा पानी ज्यादा पीएं।

हीट स्ट्रोक से बचने के लिए सन ग्लासेस लगाएं, सिर पर कैप आदि लगाकर घर से बाहर निकलें।

लू में आम पना का सेवन बेहद फायदेमंद होता है

बेल या नींबू का शरबत पीने से लू से बचे रहेंगे।

खबरें और भी हैं...