पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आइसर: पंजाब में 80, हरियाणा में 85%नंबर लेने वाले करें अप्लाई

आइसर: पंजाब में 80, हरियाणा में 85%नंबर लेने वाले करें अप्लाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ननु जोगिंदर सिंह | चंडीगढ़ nj. singh@dbcorp.in

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आइसर) बीएस-एमएस डुअल डिग्री प्रोग्राम के लिए एडमिशन सोमवार से शुरू हो गए हैं। विदेशों की तर्ज पर तैयार इस 5 ईयर कोर्स में आखिरी साल रिसर्च जरूरी है। स्टूडेंट्स को हर साल समर ट्रेनिंग कराई जाती है। बरहमपुर , भोपाल, कोलकाता, पुणे, तिरूवनंतपुरम, तिरुपति के साथ ही मोहाली के लिए भी एडमिशन होंगे। पहले दौर में किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) के लिए वेबसाइट सोमवार को शुरू हो गई है। दो जून को दोपहर 12:00 बजे तक अप्लाई किया जा सकता है। आइसर मोहाली में कुल 200 सीटें हैं। सभी एजुकेशन बोर्डों के लिए कट ऑफ की लिस्ट जारी कर दी है। आइसर की ओर से हर साल बोर्ड वाइज एक कटऑफ निकाली जाती है, जिससे अधिक नंबर वाले स्टूडेंट्स इसमें अप्लाई कर सकते हैं। सभी शेड्यूल कास्ट या बैकवर्ड क्लास स्टूडेंट्स के लिए कम से कम 55 फीसदी अंक होना जरूरी है। यही नियम कश्मीरी विस्थापितों पर भी लागू होता है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आइसर) में बीएस-एमएस डुअल डिग्री प्रोग्राम के लिए एडमिशन सोमवार से हुए शुरू

यह है एडमिशन का तरीका...

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के जरिए एडमिशन हो सकता है।

आईआईटी जेईई एडवांस के जरिए एडमिशन हो सकता है

स्टेट व सेंट्रल बोर्ड के जरिए एडमिशन हो सकता है जिसमें आइसर एप्टीट्यूड टेस्ट देना जरूरी होता है। 50 फीसदी सीटें हैं, इसके लिए रिजर्व हैं।

12वीं में बोर्ड अनुसार एलिजिबिलिटी के लिए अंक

पंजाब

80.4%

फैक्टस एंड फिगर्स

स्टेट अप्लाई अपीयर पास एडमिशन

करने वाले होने वाले होने वाले पाने वाले

पंजाब 245 209 2 1

हरियाणा 282 225 9 8

जम्मू कश्मीर 38 27 3 2

हिमाचल प्रदेश 290 237 14 9

सीबीएसई

88.3%

हिमाचल

79.3%

हरियाणा

जम्मू कश्मीर

85.5%

86.2%

यह हैं महत्वपूर्ण डेट्स...

केवीपीवाई के लिए : एप्लीकेशन पोर्टल शुरू हो चुका है। लास्ट डेट 12 जून, सीट अलॉटमेंट 13 जून को होगी, 14 से 19 जून के बीच स्टूडेंट को सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करानी होगी

जेईई एडवांस के आधार पर : एप्लीकेशन पोर्टल 11 जून को शुरू होगा और 21 जून तक लास्ट डेट। 25 जून को सीट अलॉट होगी। 26 से 30 जून के बीच सीट अलॉटमेंट फीस जमा करानी होगी

एससीबी के आधार पर : एप्लीकेशन पोर्टल 24 मई को शुरू होगा 12 जून की दोपहर 12:00 बजे तक अप्लाई करने की लास्ट डेट है, 18 जून को एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे, 24 जून को आइसर एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। 3 जुलाई को इसका रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 4 जुलाई को सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करानी होगी और आखिरी डेट 21 जुलाई रहेगी।

पिछली बार नाॅर्थ रीजन था सबसे पीछे

नॉर्थ इंडिया के स्टूडेंट्स को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। पिछली बार पंजाब से सिर्फ 245 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया जिसमें से 209 आईएपी के लिए अपीयर हुए सिर्फ 2 पास हुए जिसमें से एक ने फीस जमा कराई। केरला इसमें सबसे आगे हैं, उसके करीब 37 सौ स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया और 3000 ने टेस्ट दिया। सभी आइसर में 10 परसेंट से अधिक सीटें केरला के स्टूडेंट्स ही ले जाते हैं। पिछले साल पूरे देश में 1386 सीटों के लिए 13122 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था।

खबरें और भी हैं...