चंडीगढ़ | रेल कोच फैक्ट्री में तेजस के 19 कोच बनाने का काम फाइनल स्टेज पर है। एक हफ्ते के अंदर तेजस के 19 कोच नाॅर्दर्न रेलवे को सौंप दिए जाएंगे। भारतीय रेलवे की ड्रीम ट्रेन तेजस चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच चलनी है। नाॅर्दर्न रेलवे के जीएम विश्वास चौबे ने बताया कि कोच मिलते ही चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच इसे चलाया जाएगा।