पीयू ने रिजल्ट किए घोषित
सिटी रिपोर्टर|चंडीगढ़
पीयू ने एमए हिस्ट्री फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह एग्जाम दिसंबर 2017 में हुए थे। पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज फर्स्ट सेमेस्टर, बीएससी माइक्रोबियल एंड फूड टेक्नोलॉजी थर्ड सेमेस्टर, एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री फर्स्ट सेमेस्टर, बीएचएमएस सेकंड, थर्ड, फोर्थ सेमेस्टर, एमबीए एग्जीक्यूटिव थर्ड सेमेस्टर, एमएससी जूलॉजी फर्स्ट सेमेस्टर, बीएससी ऑनर्स फिजिक्स पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट भी यूनिवर्सिटी ने घोषित कर दिया है। स्टूडेंट्स इसे डिपार्टमेंट व यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर देख सकते हैं।