सिमरनजीत सिंह डिबेट में रहे फर्स्ट
चंडीगढ़ | पेक डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी में सोमवार को एंटी टेररिज्म डे मनाया गया। इसमें डायरेक्टर डॉ. मनोज के अरोड़ा की अध्यक्षता में सभी डीन, फैकल्टी और स्टाफ ने स्टूडेंट्स के साथ ही आतंकी ताकतों के साथ लड़ने और शांति बनाए रखने में मदद की शपथ ली। इस मौके पर “द मीडिया शुड भी प्रोहिबिटेड फ्रॉम दिसक्लोजिंग द पॉलिटिकल मोटिवेशन ऑफ टेररिस्ट” विषय पर डिबेट कराई गई। सिमरनजीत सिंह आहलूवालिया को पहला पुरस्कार दिया गया। अविनाश निरंजन सेकंड और मनराज धालीवाल थर्ड रहे।
चंडीगढ़ | सेंट स्टीफन्स स्कूल के 10वीं के स्टूडेंट शौर्य मलिक ने आईसीएससी बोर्ड में 93.2 फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं।
डॉक्टर्स ने एंटी टेरेरिज्म डे पर शपथ ली
चंडीगढ़ | जीएमएसएच-16 के डाॅक्टर्स व नर्सेज ने सोमवार को एंटी टेरेरिज्म डे के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह के दौरान कैंपस में शांति व भाईचारा बनाए रखने के लिए शपथ ली। समारोह के दौरान डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. परमजीत सिंह, कैजुअल्टी इंचार्ज डॉ. सतबीर सिंह के अलावा डॉ.बल, डॉ.सुवीर गुप्ता, नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र कौर, नर्सिंग सिस्टर शोभना पठानिया, कैलाश, परमिंदरजीत थिंड, मनजीत कौर तथा हॉस्पिटल के अन्य कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया।
एंटी टेररिज्म डे मनाया गया
चंडीगढ़ | पीयू के सभी हॉस्टलों में सोमवार को एंटी टेरेरिज्म डे मनाया गया। यूजीसी ने सभी संस्थानों को आदेश जारी किए थे कि यह दिन सोमवार को मनाया जाए इसके तहत स्टूडेंट्स और टीचर्स ने आतंकवाद काे रोकने की शपथ ली