पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • से 15 सी के गार्डन में ओपन एयर जिम का उद्घाटन

से-15 सी के गार्डन में ओपन एयर जिम का उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेयर देवेश मोदगिल ने सोमवार को सेक्टर-15 सी के हाउस नंबर 2140 के सामने साइकस पाम गार्डन में 2.75 लाख रुपए से लगाए ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया। इस दौरान एरिया काउंसलर राजबाला मलिक, सीनियर डिप्टी मेयर गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, डिप्टी मेयर विनोद अग्रवाल, काउंसलर सतीश कैंथ, राजेश गुप्ता, शक्ति प्रकाश देवशाली, जगतार सिंह जग्गा, चंद्रावती शुक्ला, फरमिला, रविंद्र कौर गुजराल, शीला फूल सिंह, चरण जीव सिंह, शिप्रा बंसल, भरत कुमार, निगम अॉफिसर और रेजिडेंट्स मौजूद थे।

मेयर देवेश मोदगिल ने रेजिडेंट्स को कहा कि नगर निगम शहर के हर पार्क में ओपन एयर जिम मुहैया करवा रहा है। इनके लगाने से लोकल रेजिडेंट्स को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य के हिसाब से फायदा मिलेगा। उन्हें जिम के लिए पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। घर के पास ही फ्री में एक्सरसाइज के लिए जिम मिलेगी। ऐसी सुविधा नगर निगम की ओर से हर सेक्टर के पार्कों में करवाया जा रहा है। एरिया काउंसलर राजबाला मलिक ने कहा कि सेक्टर 15 सी साइकस पाम गार्डन में ओपन एयर जिम लगवाने पर 2.75 लाख खर्च आया है। इसमें सभी आधुनिक इक्विपमेंट लगे हैं।

खबरें और भी हैं...