पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीयू में बंद होगा प्लास्टिक, स्वच्छ भारत कमेटी देखेगी काम

पीयू में बंद होगा प्लास्टिक, स्वच्छ भारत कमेटी देखेगी काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पीयू में डिस्पोजेबल प्लास्टिक पैकेजिंग, प्लास्टिक बैग में डिस्पोजेबल फूड सर्विस के प्लेट और कंटेनर आदि बंद किए जाएंगे। इसके लिए यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटीज को सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर के अनुसार 5 जून को वर्ल्ड एन्वायर्नमेंट डे पर यूनाइटेड नेशंस एन्वायर्नमेंट प्रोग्राम के तहत प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने और इसके प्रति जागरुक करने के लिए काम किया जाएगा। पीयू के रजिस्ट्रार कर्नल गुलजीत सिंह चड्ढा के अनुसार सर्कुलर लागू करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान के लिए बनी कमेटी ही काम करेगी। इसके तहत सर्कुलर जारी किया गया है कि एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक बोतलों की बजाय बार-बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक बोतलों का उपयोग किया जाए। यूनिवर्सिटी में मिनी मैराथन का आयोजन किया जाए।

खबरें और भी हैं...