- Hindi News
- National
- पीयू के बीएमएस ब्लॉक में गिरती रहती हैं ईंटें, कई स्टूडेंट हो चुके हैं घायल, पर किसी को परवाह नहीं
पीयू के बीएमएस ब्लॉक में गिरती रहती हैं ईंटें, कई स्टूडेंट हो चुके हैं घायल, पर किसी को परवाह नहीं
चंडीगढ़ | पंजाब यूनिवर्सिटी के बेसिक मेडिकल साइंसेस (बीएमएस) ब्लॉक की इमारत से अकसर ईटें गिरती रहती हैं। इससे कई बार स्टूडेंट्स घायल भी हो चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी पीयू प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। अब पीयू कैंपस स्टूडेंट काउंसिल के जॉइंट सेक्रेटरी करणवीर सिंह रंधावा ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसकी कम्प्लेंट की है। उनका कहना है कि पहले भी इस बारे में वर्बल शिकायत की थी लेकिन यूनिवर्सिटी ने इसकी सुनवाई नहीं की। इस इमारत का उद्घाटन पूर्व वाइस चांसलर प्रो. आर सी सोबती ने किया था। काउंसिल ने इमारतों की बिल्डिंग निर्माण संबंधित जांच कराए जाने की मांग की है। फोटो- अनिल ठाकुर