चंडीगढ़ | चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने भारत र| राजीव गांधी को उनकी 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा सहित कई नेता मौजूद रहे। कांग्रेस भवन सेक्टर 35 में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पवन बंसल ने कहा कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते देश के अंदर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) और कंप्यूटरीकरण का प्रचार-प्रसार हुआ। उन्होंने ने कहा कि महिला सशक्तिकरण में राजीव गांधी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। प्रदीप छाबड़ा ने कहा देश में 18 साल के युवाओं को वोट देने का अधिकार भी राजीव गांधी ने ही दिया था।