पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन: 11 साल घोषणा को, अब ढाई साल में पूरा करने का दावा

वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन: 11 साल घोषणा को, अब ढाई साल में पूरा करने का दावा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के 11 साल पुरानी घोषणा फिर से सिरे चढ़ती नजर आ रही है। सोमवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पार्लियामेंट्री स्टेंडिंग कमेटी ऑन रेलवे ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की विजिट के दौरान कमेटी के चेयरमैन सुदीप बंदोपाध्याय ने बताया कि इस साल अगस्त से रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने काम शुरू हो जाएगा और ढाई साल में यह बनकर तैयार हो जाएगा। बंदोपाध्याय के नेतृत्व में 12 सांसदों की टीम चंडीगढ़ आई हुई थी। इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ कम एमडी संजीव लोहिया ने कमेटी के चेयरमैन को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के प्लान के बारे में बताया। इसके बाद बंदोपाध्याय ने कहा कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने को लेकर उन्होंने इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट अथॉरिटी और रेलवे के अधिकारियों से मीटिंग की है। मीटिंग के दौरान उन्हें बताया कि वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने के लिए पहले फेज का टेंडर 30 मई को ओपन होगा। अगस्त से रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम शुरू हो जाएगा। ढाई साल में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रोजेक्ट के पहले फेज में 140 करोड़ खर्च आएगा।

चंडीगढ़ एंड से पंचकूला एंड के प्लेटफार्म पर 4-4 मंजिला बिल्डिंग बनेगी : इंडियन रेलवे स्टेशन डवलपमेंट अथॉरिटी और रेलवे मिलकर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का काम करेंगे। आईआरएसडीसी के सीईओ कम एमडी संजीव लोहिया ने बताया कि चंडीगढ़ और पंचकूला साइड पर प्लेटफार्म पर चार-चार मंजिल बिल्डिंग बनेगी। यहां पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के मनोरंजन, होटल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स के अलावा ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों को जिन-जिन चीजों की जरूरत होती है यह सब मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि यहां पर जिस तरह की सुविधाएं एयरपोर्ट पर होती हैं, वैसी सुविधाएं यात्रियों को दी जाएंगी। इसमें वर्ल्ड क्लास वेटिंग रूम बनाए जाएंगे। इनमें लोगों के आराम की सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

पार्लियामेंट्री स्टेंडिंग कमेटी रविवार को चंडीगढ़ आई थी। 12 मेंबरी लोकसभा सांसदों की कमेटी न्यू चंडीगढ़ सेवन स्टार होटल सुख विला में ठहरी हुई थी। दो दिन कमेटी ने चंडीगढ़ और अंबाला को वर्ल्ड क्लास बनाने को लेकर आईआरसीडीसी की ओर से तैयार की गई प्रजेंटेशन देखीं। शिमला रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण के बारे में विचार किया। सोमवार को टीम के सभी मेंबर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का दौरा करने के बाद शिमला के लिए रवाना हो गए। उनके साथ नार्दर्न रेलवे और अंबाला डिवीजन के सीनियर ऑफिसर मौजूद थे।

ऐसा बनेगा चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन

वर्ल्ड क्लास में यह होगा

प्लेटफार्म 6 से बढ़ाकर 8 किए जाएंगे

चंडीगढ़ और पंचकूला साइड में न्यू स्टेशन बिल्डिंग 7026 स्क्वेयर मीटर बिल्डअप एरिया में तैयार होगी।

4 एस्केलेटर्स को बढ़ाकर 16 किए जाएंगे, 6 एलीवेटर्स लगेंगे रेलवे ट्रैक के ऊपर एयर स्पेस में 3630 स्क्वेयर मीटर बिल्डअप एरिया विकसित किया जाएगा।

वेटिंग एरिया 1350 स्क्वेयर मीटर से बढ़ाकर 1900 स्क्वेयर मीटर करेंगे।

पार्किंग एरिया 14,375 स्क्वेयर मीटर से 16663 स्क्वेयर मीटर किया जाएगा।

दो सब वे बनेंगे

बंदोपाध्याय ने पूछा-सेमी और हाई स्पीड ट्रैक का क्या हुआ

पार्लियामेंट्री कमेटी के चेयरमैन सुदीप बंदोपाध्याय ने नार्दर्न रेलवे के जीएम विश्वास कुमार चौबे से पूछा कि चंडीगढ़-दिल्ली के बीच सेमी और हाई स्पीड ट्रैक बनना था। उसका क्या हुआ। जीएम ने कहा कि फ्रांस रेलवे की टीम ने अपनी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंप दी है। फाइनल निर्णय बोर्ड के स्तर पर लिया जाएगा।

वहीं सोनीपत के सांसद राजेश कौशिक ने जीएम से कहा.... शताब्दी की स्पीड क्यों नहीं बढ़ाते। अब तो चंडीगढ़-अंबाला के बीच डबल ट्रैक का काम भी हो गया है। इस पर जीएम ने कहा कि कमिश्नर रेलवे सेफ्टी ने 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाने फिटनेस सर्टिफिकेट दे दिया है। ट्रैक पर कुछ काम बाकी है, जिसकी वजह थोड़ा वक्त लग रहा है।

36 मीटर चौड़ा कॉनकोर्स बनेगा: चंडीगढ़ से पंचकूला के बीच के प्लेटफार्म को जोड़ने के लिए चंडीगढ़ साइड से पंचकूला साइड के बीच 36 मीटर चौड़ा कॉनकोर्स बनेगा। इसमें कॉनकोर्स के जरिए जिन यात्रियों को जिस प्लेटफार्म पर जाना होगा वहां चले जाएंगे। इसके अलावा ट्रेन से उतरकर बाहर जाने वाले यात्रियों के लिए दो सब वे बनाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...