पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसजीपीसी ने शिक्षा बोर्डों के सिलेबस पर नजर रखने को बनाई सब कमेटी

एसजीपीसी ने शिक्षा बोर्डों के सिलेबस पर नजर रखने को बनाई सब-कमेटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं जमात की इतिहास की विवादित पुस्तक की समीक्षा के लिए सूबा सरकार की तरफ से बनाई गई कमेटी में शामिल करने के लिए एसजीपीसी ने अपने विद्वानों के नाम भेज दिए हैं। कमेटी के प्रवक्ता दिलजीत सिंह बेदी ने बताया कि प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से संबंधित इतिहासकार बलवंत सिंह ढिल्लों और खालसा कॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतसर के प्रिंसिपल डॉ. इंदरजीत सिंह गोगोआणी के नाम भेजे हैं। भाई लौंगोवाल ने शिक्षा बोर्डों के सिलेबस पर आगे भी नजर रखने के लिए एक सब-कमेटी बना दी है। इसकी चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल को बनाया गया है। कमेटी में बीबी हरजिंदर कौर चंडीगढ़, बीबी किरनजोत कौर, डॉ. बलवंत सिंह ढिल्लों, डॉ. इंदरजीत सिंह गोगोआणी आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...