पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रशासन की कमेटी ने कुछ नहीं किया

प्रशासन की कमेटी ने कुछ नहीं किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूएसए में बिका 7.93 लाख रुपए में चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर
सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़

लाख कोशिशें करने के बाद भी चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर विदेशों तक पहुंच रहा है। यहां से इसे कौड़ियों के दाम बेच दिया जाता है और विदेशों में यही फर्नीचर लाखों रुपए बेचा जाता है। इस बार यूएसए में चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर बताकर तीन फर्नीचर आइट्म्स को ऑक्शन किया गया है। इससे ऑक्शन हाउस को 7.93 लाख रुपए की इनकम हुई। इसमें कुर्सियां और टेबल को ऑक्शन में बेचा गया।


प्रशासन की कमेटी ने कुछ नहीं किया

चंडीगढ़ प्रशासन ने हेरिटेज फर्नीचर को बचाने के लिए एक कमेटी का गठन किया है, लेकिन कमेटी इसे बचाने को लेकर अभी तक कुछ खास नहीं कर पाई है। इसको लेकर कई बार कंप्लेंट्स प्रशासन से लेकर सेंट्रल गवर्नमेंट तक को की जा चुकी है लेकिन कहीं से भी कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...