पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीएवी कॉलेज के स्टूडेंट नीरज चोपड़ा ने देश को दिलाया जैवलिन थ्रो में गोल्ड

डीएवी कॉलेज के स्टूडेंट नीरज चोपड़ा ने देश को दिलाया जैवलिन थ्रो में गोल्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौरव मारवाह. चंडीगढ़ | डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ में बीए के स्टूडेंट नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल दिलाया है। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में नीरज ने 86.47 मीटर जैवलिन फेंककर यह मुकाम हासिल किया। इसी के साथ वह जैवलिन में इंडिया को गोल्ड दिलाने वाले पहले एथलीट बन गए हैं। जैवलिन में 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में काशीनाथ नायक ने ब्रॉन्ज दिलाया था। नीरज का यह पहला कॉमनवेल्थ गेम्स है।

मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन और रियो के ब्रॉन्ज मेडेलिस्ट भी थे...
मैं खुश हूं कि मैंने सीजन बेस्ट स्कोर किया। मैं पहले दो अटेम्प्ट पर स्कोर नहीं कर सका था लेकिन इसके बाद का गेम अच्छा रहा। मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन कीनिया के जूलियस येगो और रियो ओलंपिक्स के ब्रॉन्ज मेडेलिस्ट त्रिनिदाद के केशॉर्न भी थे, लेकिन मेरे ऊपर इसका कोई प्रेशर नहीं था। मैं पहले दिन से ही काफी रिलैक्स था। -नीरज चोपड़ा

कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार...
खबरें और भी हैं...