बैसाखी पर हुआ दस्तारबंदी मुकाबला, 74 ने लिया हिस्सा
चंडीगढ़ | श्री संतसर गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-38 में बैसाखी के अवसर पर महान गुरमत समागम किया गया। इसमें भाई गुरप्रीत सिंह ने शबद कीतर्न से संगत को निहाल किया। एक तरफ गुरु के नाम का सिमरन संगत कर रही थी दूसरी तरफ गुरुद्वारा साहिब में मेडिकल कैंप लगाया गया। गुरू का अटूट लंगर बरताया गया।
गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-19 में कीतर्न दरबार में शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया गया और गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। प्रेसिडेंट तेजिंद्र सिंह ने बताया कि इस मौके पर अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप खिलाड़ी के अर्शदीप को सरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया।
गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-22 में बैसाखी के उपलक्ष्य में दस्तारबंदी और दोमाला कंपीटिशन करवाया गया। दस्तारबंदी में 74 लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें तीन कैटेगरी थी 8 से 12 साल, 13 से 18 साल, 19 से 25 साल थी। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले विजेताओं को 2100, 1100 और 500 रुपए के नकद पुरस्कार से नवाजा गया।