शीतला माता मंदिर के पास हादसे में एक जख्मी
चंडीगढ़ | इंदिरा कॉलोनी के जसरम ने पुलिस को शिकायत दी है कि अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। हादसा शीतला माता मंदिर के पास हुआ जब जसरम खुद बाइक पर जा रहे थे। पीसीआर जिप्सी जसरम को जीएमएसएच-16 ले गई थी।
जाली नंबर प्लेट लगाकर घूमते पकड़ा
चंडीगढ़ | सारंगपुर थाना पुलिस ने धनास के रूपेश को बाइक पर जाली नंबर प्लेट लगाकर घूमते हुए पकड़ा है। 12 अप्रैल को पुलिस ने धनास लाइट पॉइंट के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान आरोपी को पकड़ा गया। जांच के दौरान पाया गया कि बाइक पर नंबर जाली है।