रेप की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस का कैंडल मार्च
चंडीगढ़ | रेप की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस के सोशल मीडिया व आईटी सेल के अध्यक्ष यादविंदर मेहता के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में राजेश शर्मा, अनीता शर्मा, उज्जवल भसीन, विनायक बंगिया व कई अन्य नेता मौजूद थे।
जो बच्चे कभी स्कूल नहीं जा पाते उनके लिए स्कूल ऑन व्हील्स
चंडीगढ़ | जो बच्चे कभी स्कूल नहीं जा पाते उनके लिए स्कूल ऑन व्हील्स प्रोजेक्ट शुरु किया गया है। प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने शनिवार को स्कूल ऑन व्हील्स को हरी झंडी दिखाई। इस बस में बुक्स, एजुकेशनल ट्वॉय्ज हैं। बस में एक टीचर और हेल्पर रहंेगे, जो अलग-अलग जगह जाकर बच्चों को पढ़ाएंगे।