पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिता के साथ मार्केट गई दो बहनें लापता, दो अन्य को भगा ले जाने की शिकायत

पिता के साथ मार्केट गई दो बहनें लापता, दो अन्य को भगा ले जाने की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | शहर में अलग-अलग जगह से चार लड़कियां लापता हैं, जिनमें तीन नाबालिग हैं। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने उनाव के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक वह 11 अप्रैल को अपनी 21 और 15 साल की बेटियों के साथ सेक्टर-19 मार्केट आए थे। इसी दौरान उनकी दोनों बेटियां लापता हो गईं।वहीं, रामदरबार फेज-2 की महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनकी 17 साल की बेटी को कोई अज्ञात शख्स बहला-फुसला कर साथ ले गया है। घटना 12 अप्रैल की है। सेक्टर-56 की महिला ने शिकायत दी है कि कोई उनकी बेटी को भगा ले गया।

खबरें और भी हैं...