चाबी बनाने वाले लॉकर से चुरा ले गए डायमंड और गोल्ड की ज्वेलरी, कैश
चंडीगढ़ | सेक्टर-21 की पुनीता ने शिकायत दी है कि दो लड़कों ने उनके घर से तीन जोड़े डायमंड ईयररिंग, एक जोड़ा सोने के ईयररिंग, सोने की चेन और 14 हजार रुपए नकदी चोरी कर ली है। पुनीता को अलमारी के लॉकर की चाबी बनवानी थी। शुक्रवार दोपहर को उन्हें घर के बाहर दो चाबी वाले घूमते दिखे। उन्होंने दोनों को बुलाकर चाबी बनाने को कहा। दोनों लड़कों ने चाबी बनाकर दी और मेहनताना लेकर चले गए। पुनीता ने शाम को लॉकर खोला तो पाया कि अंदर से गहने व नकदी गायब है। सेक्टर-19 थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।