पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बदनोर ने दी प्रेजेंटेशन, चंडीगढ़ में सफल साइक्लिंग, डीबीटी जैसी स्कीमें दूसरी यूटीज में भी होंगी लागू

बदनोर ने दी प्रेजेंटेशन, चंडीगढ़ में सफल साइक्लिंग, डीबीटी जैसी स्कीमें दूसरी यूटीज में भी होंगी लागू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूटी चंडीगढ़ में लागू की गई कई स्कीमों को दूसरी यूनियन टेरिटरीज में भी शुरू किया जाएगा। यह फैसला पोर्ट ब्लेयर में सभी यूटीज के लेफ्टिनेंट गवर्नर्स और प्रशासकों की रिव्यू मीटिंग में फैसला किया गया। चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने इस मीटिंग की अध्यक्षता की। मीटिंग में फैसला किया गया है कि ग्राम स्वराज अभियान को लागू किया जाए।

एमएचए के एडिशनल सेक्रेटरी पीके श्रीवास्तव भी इस मीटिंग में शामिल हुए और गवर्नमेंट की स्कीमों को लेकर जानकारी दी। मीटिंग में तय किया गया है कि किसी यूटी में किसी एरिया में बेहतर काम हो रहा है तो उसको दूसरी यूटी के साथ शेयर किया जाएगा और वहां पर इनको लागू करवाने को लेकर काम किया जाएगा। इसके लिए यूटी के अफसरों के बीच रेगुलर मीटिंग्स होंगी, कम्युनिकेशन के लिए सिस्टम डेवलप किया जाएगा। चंडीगढ़ के डीबीटी कॉन्सेप्ट को दूसरी यूटीज में लागू करने की प्लानिंग की गई है। चंडीगढ़ में किस तरह से 100 परसेंट आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर हर स्कीम में लागू किया गया इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। कलाम एक्सप्रेस को लेकर दूसरे यूटी के प्रशासकों ने जानकारी मांगी है।

चंडीगढ़ को ग्रीन बनाए रखने के लिए उठा रहे कदम

बदनोर ने एक प्रेजेंटेशन भी दी और बताया कि चंडीगढ़ में हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए साइक्लिंग का प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। लोग सभी सड़कों पर सेफ साइक्लिंग कर सकें और ज्यादा से ज्यादा साइकिलें चलें इसके लिए नए ट्रैक बनाए गए हैं। साइक्लिंग को ट्रांसपोर्ट के लिए यूज कर सकें इसके लिए सभी राउंड अबाउट्स पर अलग से लेन बनाई जा रही है। एन्वायर्नमेंट और चंडीगढ़ को ग्रीन सिटी बनाए रखने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने मीटिंग में कलाम एक्सप्रेस चलाने जाने, अन्नपूर्णा अक्षयपात्र योजना और आधार बेस्ड डीबीटी स्कीम के बारे में भी बताया।

खबरें और भी हैं...