हडि्डयों को मजबूत करें ये पराठे
2 बड़े चम्मच सूरजमुखी के बीज कच्चे
2 कप गेहूं का आटा
1 छोटा चम्मच खसखस
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच घी मोयन के लिए
तेल सेंकने के लिए
सूरजमुखी के बीज में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हडि्डयों को मजबूत बनाता है। जोड़ों को मजबूती देता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या से राहत देता है। एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाते हैं। इसलिए नियमित रूप से सूरजमुखी के बीज खाने की भी सलाह दी जाती है। इस पराठे में मौजूद खसखस में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन जैसे खनिजों की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है।
क्या है ख़ास
हेल्दी फूड
सुनीता रानी चंडीगढ़
2 व्यक्तियों के लिए।
बनाने की विधि
सूरजमुखी के बीजों को हल्का सा भून लीजिए। अब इसमें काली मिर्च पाउडर, नमक, खसखस डालकर मिक्स कर लीजिए। अब आटे में एक चम्मच घी मोयन डालकर आटा गूंध लीजिए। अब लोई बनाकर उसे हल्का बेलकर उसमें भरांवन के लिए भूने सूरजमुखी के बीज का मिश्रण डाल दीजिए। अब इसे बेलकर तेल लगाकर सेंक लीजिए।