पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब एप से ले सकेंगे आरएलए की सर्विसेज की अपॉइंटमेंट

अब एप से ले सकेंगे आरएलए की सर्विसेज की अपॉइंटमेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) में सभी काम अपॉइंटमेंट से किए जा रहे हैं। चाहे गाड़ी को रजिस्टर्ड करना हो, लर्नर लाइसेंस बनवाना हो, गाड़ी की ट्रांसफर, एनओसी या फिर रेगुलर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ड्राइविंग टेस्ट हो, इन सभी कामों के लिए पहले ही अपॉइंटमेंट लेना जरूरी है। अभी तक सिर्फ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट या फिर हेल्पलाइन में फोन करके ही अपॉइंटमेंट होती है लेकिन जल्द ही आप अपने स्मार्ट मोबाइल के जरिये ही सभी कामों के लिए अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। इसके लिए आरएलए एक मोबाइल एप खासतौर से इसी के लिए डेवलप करवा रहा है जिससे कि लोगों को कोई परेशानी न हो। इस एप के जरिये सभी सर्विसेज को कनेक्ट किया जाएगा। साथ ही जो फीस या रोड टैक्स गाड़ी की रजिस्ट्रेशन के लिए लगता है उसके बारे में भी इसी एप से इन्फॉर्मेशन लोगों को मिल जाएगी। हालांकि पहले एक एप बनाया गया था लेकिन उसमें सिर्फ सर्विसेज को लेकर जानकारी ही मिल पाती है। इसके चलते अब इस एप को बनाने का फैसला किया गया है।

मोबाइल एप के जरिए कनेक्ट की जाएंगी सर्विसेज, अभी तक वेबसाइट या हेल्पलाइन से मिलती थी अपॉइंटमेंट

डीएल या आरसी की एक्सपायरी से 28 दिन पहले करें अप्लाई...

वहीं ड्राइविंग लाइसेंस या फिर आपकी गाड़ी की आरसी का टाइम पूरा हो रहा है तो इससे 28 दिन पहले रिन्यूअल के लिए अप्लाई कर दें। इसको लेकर आरएलए की तरफ से कहा गया है कि लोग एक्सपायरी डेट पूरी होने के बाद रिन्यूअल के लिए आते हैं जिसके चलते उनको परेशान होना पड़ता है क्योंकि इसके लिए पेनल्टी लगती है।

गाड़ी की रजिस्ट्रेशन हो या लाइसेंस बनवाना, बिना अपॉइंटमेंट न जाएं आरएलए ऑफिस

आरएलए में मैनुअली 100 टोकन देने का सिस्टम भी बंद

चंडीगढ़ | अगर आपको लाइसेंस बनवाना है, गाड़ी रजिस्टर्ड करवानी है तो अब बिना अपॉइंटमेंट लिए रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग ऑफिस सेक्टर-17 में न जाएं। इसका कारण ये है कि आज से सिर्फ पहले से अपॉइंटमेंट लेकर आने वालों का ही काम होगा। आज से ही आरएलए ऑफिस में हर रोज 100 टोकन मैनुअली देने का सिस्टम था। उसको भी प्रशासन ने पूरी तरह से बंद कर दिया है। हालांकि अपॉइंटमेंट का सिस्टम पहले ही शुरू कर दिया गया था, लेकिन कुछ लोग जो बिना अपॉइंटमेंट के आरएलए में पहुंच जाते थे वे भी परेशान न हों इसलिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाइसेंसिंग ब्रांच में 50 और रजिस्टरिंग ब्रांच में भी 50 टोकन मैनुअली बिना अपॉइंटमेंट लेकर पहुंचने वालों को दे दिए जाते थे। मैनुअल सिस्टम के बजाये अब इस ऑफिस में सिर्फ अपॉइंटमेंट से ही काम होगा।

ऐसे होगी अपॉइंटमेंट...

www.chdtransport.gov.in वेबसाइट पर बुक अपॉइंटमेंट के ऑप्शन पर जाकर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1860-180-2067 पर कॉल कर भी लोग अपॉइंटमेंट करवा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...