पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल न जा पाने वाले बच्चों को आज से पढ़ाने आएगी वैन, इसमें होंगे एक टीचर, एक हेल्पर

स्कूल न जा पाने वाले बच्चों को आज से पढ़ाने आएगी वैन, इसमें होंगे एक टीचर, एक हेल्पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ में जो बच्चे मजबूरी के चलते कभी स्कूल नहीं जा पाते उनको अब एजुकेशन देने के लिए स्कूल ऑन व्हील्स नाम से प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके लिए इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी चंडीगढ़ ने अपने एक व्हीकल को मोबाइल स्कूल के तौर पर मोडिफाई किया है। इसमें 1 टीचर और हेल्पर को नियुक्त किया गया है। ये स्कूल सोमवार से शुरू हो रहा है। हर सोमवार से शनिवार तक अलग अलग लोकेशन में उन बच्चों को एजुकेशन प्रोवाइड करवाई जाएगी जो कभी स्कूल नहीं जा पाते। पर्सनल हाईजीन, बिहेवियर, ड्रग्स और तंबाकू के खतरनाक प्रभाव के बारे में बच्चों को सिखाया जाएगा।

सोमवार से शनिवार काे यहां जाएगी वैन...

सोमवार मौलीजागरां

मंगलवार गउशाला-45 के पास

बुधवार धनास रीहैबिलिटेशन कॉलोनी

वीरवार सेक्टर-29 साईं बाबा मंदिर के पास

शुक्रवार कॉलोनी नं-4 के पास

शनिवार मंडी ग्राउंड सेक्टर-33-34 ट्रैफिक सिग्नल के पास

खबरें और भी हैं...