पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चैतन्य गौड़ीय मठ से निकाली शोभायात्रा

चैतन्य गौड़ीय मठ से निकाली शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर-20 में 46वें वार्षिक उत्सव के मौके पर रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न सेक्टरों से निकली। उत्सव के तहत सप्ताह भर कार्यक्रमों की शृंखला चलेगी। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह समारोह 16 अप्रैल तक चलेगा।

हेल्थ कैंप में 80 लोगों ने कराया चेकअप

धर्म, समाज और संस्था के किसी भी कार्यक्रम की कवरेज के लिए 0172-3988884 पर कॉल करें।

चंडीगढ़। रेजिडेंट वेलफेयर प्रोग्रेसिव सोसायटी, मनीमाजरा और अलकेमिस्ट हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार को मनीमाजरा कम्युनिटी सेंटर में फ्री कार्डियक हेल्थ कैंप लगाया गया। कैंप में 80 से अधिक लोगों ने फ्री कार्डियक मेडिकल चेकअप कराया। शिविर के दौरान सीनियर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित पार्थी ने मरीजों की जांच की। शिविर का उद्देश्य हृदय की समस्याओं और आम लोगों में उनकी रोकथाम के बारे में जागरूकता पैदा करना था। शिविर में लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ दिल के लिए मानसिक विश्राम की सलाह दी गई थी।

ट्रस्ट ने 450 बच्चों को दी हेल्थ किट

चंडीगढ़। वर्ल्ड पीस मिशन ट्रस्ट ने रविवार को अपना फाउंडेशन डे सेक्टर-49 के कम्युनिटी सेंटर में मनाया। इस मौके पर 450 जरूरतमंद बच्चों को हेल्थ किट दी गईं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। फाउंडेशन डे पर ट्रस्ट को हरियाणा के गवर्नर प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने शुभकामना संदेश भेजा। इस दाैरान वर्ल्ड पीस मिशन की ऑफिशियल वेबसाइट भी लॉन्च की गई। वेबसाइट पर वर्ल्ड पीस मिशन की सभी गतिविधियां देख सकते हैं। इसके अलावा बच्चों को उपहार व खाने का सामान भी दिया गया। वर्ल्ड पीस मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी ललित बहल ने बताया कि उनके 11 सेंटर हैं, जहां बच्चों को मुफ्त एजुकेशन मुहैया करवाई जाती है। इसके अलावा 4 स्टिचिंग सेंटर हैं। इन सेंटर पर महिलाओं को मुफ्त स्टिचिंग सिखाई जाती है। तीन महीने का स्टिचिंग कोर्स महिलाओं को करवाया जाता है। इसके बाद वे महीने में 10 से 12 हजार रुपए कमाने के योग्य बन जाती हैं। वर्ल्ड पीस मिशन की ओर से जगतपुरा में एक सेवा सदन बनाया जा रहा है, जहां स्किल डवलपमेंट का काम होगा। जहां जरूरतमंद बच्चों को हुनरमंद बनाया जाएगा।

सुंदरकांड का पाठ

चंडीगढ़। भंगरसूं विकास की ओर से रविवार को सेक्टर-29 के गढ़वाल भवन में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हुए। इस मौके पर काउंसलर गुरबख्श रावत ने भी आयोजन हिस्सा लिया। पाठ के बाद भजन कीर्तन भी किया गया।

परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में सेक्टर 37 से निकाली शोभा यात्रा

चंडीगढ़। परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को ब्राह्मण सभा सेक्टर-37 के परशुराम भवन से शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा सेक्टर-37, 36, सेक्टर-22, 23 से होते हुए सेक्टर-16, 15, 24 से निकली। शोभा यात्रा का मार्केट्स में भव्य स्वागत किया गया। सेक्टर-15 डी मार्केट के प्रधान भूपिंदर नारद व सुरेंद्र शर्मा ने समेत कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...