पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैंडल मार्च, लोगों की आवाज पॉक्सो एक्ट में संशोधन कर फांसी की सजा का प्रोविजन हो

कैंडल मार्च, लोगों की आवाज-पॉक्सो एक्ट में संशोधन कर फांसी की सजा का प्रोविजन हो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | उन्नाव और कठु़आ में हुए रेप केस के विरोध में रविवार को चंडीगढ़ में लोग सड़कों पर निकले। लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और मांग उठाई कि दोनों मामलों में दोषियों को फांसी पर लटकाया ही जाए। साथ ही दुष्कर्मियों का साथ देने वालों भी फांसी दी जाए। आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई ने रविवार को सेक्टर-22 में कैंडल मार्च निकाला और इन दोनों मामलोें से जुड़े हर दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार बहू, बेटियां, बहने और माताएं कोई भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में भाजपा का बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ का नारा पूरी तरह से खत्म हो गया है।

जवाब चाहिए: अाखिर बेटियों के साथ रेट की घटनाएं क्यों बढ़ रही? शाम करीब 6 बजे सेक्टर-22 के आरोमा चौक से किरण थियेटर तक ये कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में शामिल हुए लोगों ने कहा कि दिल्ली हो या उन्नाव या फिर कठुआ आखिर इस तरह की घटनाएं हो क्यों रही हैं? सवाल ये है कि अगर बेटियों के साथ यही सलूक होता रहा तो क्या हमारा लोकतंत्र बच पाएगा। उन्होंने कहा-अब वक्त आ गया है कि पॉक्सो एक्ट में संशोधन कर उसमें फांसी की सजा का प्रोविजन होना चाहिए।

सेक्टर-22 में

रेपिस्ट्स को जल्द फांसी की सजा दी जाए

चंडीगढ़ | पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स की ओर से उन्नाव और कठुआ रेप मामले को लेकर रविवार को स्टूडेंट सेंटर से सेक्टर 17 प्लाजा तक कैंडल मार्च निकाला गया। स्टूडेंट्स ने पीड़ित लड़कियों के लिए न्याय की मांग की। मार्च में करीब 100 स्टूडेंट्स शामिल रहे। उन्होंने मांग की कि रेपिस्ट्स को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। स्टूडेंट्स हाथ में पोस्टर लिए हुए थे। स्टूडेंट्स ने कहा कि इस तरह की घटनाएं हमारे समाज पर कलंक हैं। हमें भी सम्मान से जीवन जीने का हक है। दोषियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाना चाहिए।

सेक्टर-17 में

खबरें और भी हैं...