पेक में डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया याद
चंडीगढ़ | दलितों के हकों के लिए लड़ने वाले और संविधान के निर्माण में अहम योगदान निभाने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का आयोजन पेक की एससी/ एसटी/ ओबीसी ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किया गया। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. राकेश कुमार ने भारत के विकास में बाबा साहेब के योगदान के बारे में बताया। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सुखविंदर सिंह ने देश में दलित समुदाय की मौजूदा स्थिति पर अपने विचार रखे और सभी को एकजुट होकर रहने का संदेश दिया।