जेईई एग्जाम में मैथेमेटिक्स व फिजिक्स के क्वेश्चन रहे टफ और लेंथी
चंडीगढ़ | जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) की ओर से ऑनलाइन एग्जामिनेशन का आयोजन रविवार को हुआ। इस कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का मोहाली सेक्टर 74 इंडस्ट्रियल एरिया में करवाया गया। यह एग्जाम सुबह 9.30 से 12.30 और 2 से 5 बजे तक हुआ। स्टूडेंट्स का कहना था कि एग्जाम में फिजिक्स और मैथेमेटिक्स का पार्ट मुश्किल और लेंथी रहा। एग्जाम में 90 सवाल आए और मैथेमेटिक्स, फिजिक्स व केमिस्ट्री के 30-30 सवाल रहे। एग्जाम एक्सपर्ट कुणाल सिंह ने कहा कि फिजिक्स और मैथेमेटिक्स का एग्जाम लेंथी रहा। ऑनलाइन एग्जाम के तहत जवाब देना मुश्किल इसलिए रहा क्योंकि कंप्यूटर पर सवालों को माउस के जरिए नीचे को स्क्रॉल करने में समय ज्यादा लग जाता है। इसके उलट ऑफ लाइन एग्जाम सही रहता है क्योंकि क्वेश्चन पेपर के सवालों को देखने मे ज्यादा समय नहीं व्यतीत होता। केमिस्ट्री में उन्हीं स्टूडेंट्स के ज्यादा सवाल ठीक हुए होंगे जिनके कंसेप्ट क्लियर थे। स्टूडेंट्स ने कहा कि मैथ्स और फिजिक्स के सवाल मुश्किल व लंबे रहे इसलिए उनके जवाब देने में समय ज्यादा लगा।