पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रेस्ट और पीएचडी ने सेंट कबीर स्कूल में सोलर एनर्जी पर किया सेमिनार

क्रेस्ट और पीएचडी ने सेंट कबीर स्कूल में सोलर एनर्जी पर किया सेमिनार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | पीएचडी चैम्बर और प्रशासन के अधीन युनिट चंडीगढ़ रिन्युएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टैक्नोलॉजी प्रोमोशन सोसाइटी क्रेस्ट ने सेक्टर 26 स्थित सेंट कबीर स्कूल में सोलर एनर्जी पर एक सेमिनार का आयोजन किया जिसका लाभ 9वीं और 10वीं के 200 स्टूडेंट्स ने लाभ उठाया। चैंबर के पावर एंड रिन्युएबल एनर्जी के सदस्य सुरेन्द्र बाघा ने इस अवसर पर बताया कि रिन्युएबल एनर्जी स्माल और देश का बहुत अहम हिस्सा बन चुकी है। भारत में ही अपने विभिन्न प्रोग्रामों के तहत यह विश्व में सर्वाधिक सोलर एनर्जी प्रोडक्शन में अग्रणी देशों में से एक है। इस अवसर पर मौजूद क्रेस्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर उज्जवल कुमार ने बताया कि सीमित उर्जा के साधनों के चलते अब समय आ गया है कि हम सौर उर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करे जिसके यूटी प्रशासन लोगों को सजग करने में प्रयासरत है। सेंट कबीर स्कूल के निदेशक जेपी सिंह ने पीएचडी और क्रेस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं और स्टूडेंट्स के लिये ऐसे आयोजनों को सार्थक होंगे और उम्मीद जताई की यह प्रयास समाज और देश में प्रगति लाएगा।

खबरें और भी हैं...