प्रथम ने लंदन के रॉयल स्कूल ऑफ म्युजिक से मिला अवॉर्ड
चंडीगढ़ | माउंट कार्मल स्कूल सेक्टर 47 में 9वीं क्लास के प्रथम पाल सिंह ने एसोसिएटेड बोर्ड ऑफ रॉयल स्कूल ऑफ म्युजिक लंदन के पिआनो के प्रैक्टिकल एग्जाम को पास कर लिया है। प्रथम ने यह एग्जाम डिस्टिंकशन व बेहतरीन स्कोर लेकर पास किया। नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश स्कूल में हुए कार्यक्रम के दौरान प्रथम को ट्रॉफी दी गई। प्रथम ने पियानो के 6वें ग्रेड को पार कर लिया है।