पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जरूरत के हिसाब से घरों में बदलाव की वन टाइम सेटलमेंट करे सीएचबी

जरूरत के हिसाब से घरों में बदलाव की वन टाइम सेटलमेंट करे सीएचबी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ को करीब 3 लाख लोगों के रहने के लिए बसाया गया था। लेकिन आज हालत ये हैं कि करीब 15 लाख लोग इस शहर में रह रहे हैं। ऐसे में जो घर बनाए गए थे उनमें मेंबर्स की संख्या बढ़ी और इसके लिए कुछ बदलाव लोगों ने अपने मकानों में कर लिए। लेकिन प्रशासन के बिल्डिंग बायलॉज वही हैं।

जिसके चलते जो बदलाव घरों में किए गए उनको वाॅयलेशन में गिना जा रहा है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अलॉटी रविवार को इसी मांग को लेकर धनास में इक्ट्ठे हुए और कहा कि जब परिवार में मेंबर्स की संख्या बढ़ी तो उसी मुताबिक बदलाव किए गए हैं। इसलिए वन टाइम सेटलमेंट प्रशासन को करनी चाहिए। सीएचबी रेजिडेंट्स वेलफेयर फेडरेशन के चेयरमैन निर्मल दत्त ने इस बारे में कहा कि बिल्डिंग बायलॉज के चलते हर बार बाद में ऑब्जेक्शन नीड बेस्ड चेंजेज को रेगुलराइज करने को लेकर लगती है इसलिए मांग की जा रही है कि बायलॉज में अमेंडमेंट किया जाए। फेडरेशन की तरफ से हर महीने प्रदर्शन किया जाएगा। रविवार को धनास में अलग-अलग राजनीतिक दलों के रिप्रेजेंटेटिव भी पहुंचे और अलॉटियों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि प्रशासन को ये मांगे जल्द पूरी की जानी चाहिए।

3 लाख लोगों के लिए बसाया था शहर, अब रह रहे करीब 15 लाख

अलॉटीज ये कर रहे हैं डिमांड

नोटिस भेजे जाने बंद होने चाहिए, एनुअल पेनल्टी नहीं होनी चाहिए, 10 परसेंट कन्सेशन कवर्ड एरिया में दिया जाना चाहिए, तत्काल सिस्टम को बंद करना चाहिए और पहले जैसा सिस्टम था उसको ही लागू करना चाहिए, लीज होल्ड टू फ्री होल्ड के रेट कम होने चाहिए।

सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़

चंडीगढ़ को करीब 3 लाख लोगों के रहने के लिए बसाया गया था। लेकिन आज हालत ये हैं कि करीब 15 लाख लोग इस शहर में रह रहे हैं। ऐसे में जो घर बनाए गए थे उनमें मेंबर्स की संख्या बढ़ी और इसके लिए कुछ बदलाव लोगों ने अपने मकानों में कर लिए। लेकिन प्रशासन के बिल्डिंग बायलॉज वही हैं।

जिसके चलते जो बदलाव घरों में किए गए उनको वाॅयलेशन में गिना जा रहा है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अलॉटी रविवार को इसी मांग को लेकर धनास में इक्ट्ठे हुए और कहा कि जब परिवार में मेंबर्स की संख्या बढ़ी तो उसी मुताबिक बदलाव किए गए हैं। इसलिए वन टाइम सेटलमेंट प्रशासन को करनी चाहिए। सीएचबी रेजिडेंट्स वेलफेयर फेडरेशन के चेयरमैन निर्मल दत्त ने इस बारे में कहा कि बिल्डिंग बायलॉज के चलते हर बार बाद में ऑब्जेक्शन नीड बेस्ड चेंजेज को रेगुलराइज करने को लेकर लगती है इसलिए मांग की जा रही है कि बायलॉज में अमेंडमेंट किया जाए। फेडरेशन की तरफ से हर महीने प्रदर्शन किया जाएगा। रविवार को धनास में अलग-अलग राजनीतिक दलों के रिप्रेजेंटेटिव भी पहुंचे और अलॉटियों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि प्रशासन को ये मांगे जल्द पूरी की जानी चाहिए।

खबरें और भी हैं...